छोटी दिपावली पर कहां-कहां जलाए दिपक
- Astro Mahesh Jyotishacharya Guru ji
- Oct 25, 2019
- 2 min read
शास्त्रों के अनुसार, दिवाली की रात अपने घर के अलावा ऐसी 6 जगहों के बारे में भी बताया गया है, जहां आपको कम से कम एक दीपक जरूर जलाना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं वो कौन सी जगह हैं, जहां आपको एक दीपक जरूर जलाना चाहिए। आचार्य महेश भारद्वाज शास्त्री ज्योतिष अनुसंधान केन्द्र रजि. पानीपत +91-9813739222
1.दिवाली की रात गणेश-लक्ष्मी की पूजा से पहले पीपल के पेड़ के नीचे एक दीपक जरूर जलाना चाहिए और फिर पीपल को अपने मन की बात बता दें। ध्यान रहे कि दीपक जलाने के बाद पीछे पलटकर ना देखें। ऐसा करने से घर में धन-धान्य की कमी नहीं होगी।
2.दिवाली की रात आप बेल पत्र के पेड़ (जिसके पत्ते भगवान शिव पर चढ़ाए जाते हैं) के नीचे एक जलता दीपक जरूर रख दें, ऐसा करने से भगवान शिव का आशीर्वाद आपको जरूर मिलेगा। महादेव की कृपा से आपके जीवन में चल रही सभी समस्याओं का अंत हो जाएगा।
3.दिवाली अमावस्या के दिन पड़ती है इसलिए एक दीपक अगर संभव हो सके तो श्मशान में भी जलाकर आएं। यदि आसपास शमशान ना हो तो किसी सुनसान जगह अधेंरे में एक दीपक रख दें। ऐसा करने से ग्रह नक्षत्र का दोष दूर होगा और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलेगा।
4.गणेश-लक्ष्मी के पूजन से पहले घर के आसपास के सभी मंदिरों में भी दीपक जरूर जलाएं। ऐसा करने से आपको देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होगा। दीपक जलाने के मकसद यह है कि ज्योति के रूप में माता लक्ष्मी वहां है और हम उनकी पूजा कर रहे हैं।
5.घर के आसपास और चौराहों पर भी पूजन से पहले दीपक जरूर जलाना चाहिए। ऐसा करने से आपकी आर्थिक समस्या दूर होगी और माता लक्ष्मी का घर में वास भी होगा।
6.धन की कामना करने वाले व्यक्ति घर के आंगन में एक रंगोली बनाएं और लक्ष्मी-गणेश की पूजा के स्थान के अलावा एक अखंड दीपक रंगोली के बीच में रख दें। साथ ही ऐसी व्यवस्था करें, जिससे दीपक पूरी रात जलता रहे।
छोटी दिपावली पर विशेष ध्यान रखने वाली बातें।

Comments