top of page

आपके वाहन मोटरसाइकिल,  कार आदि का नम्बर आपके लिए कैसा है शुभ या अशुभ जाने।

  • Mar 3, 2018
  • 3 min read

शुभ या अशुभ साबित हो सकता है आपके वाहन का नंबर ज्योतिष अनुसंधान केन्द्र रजि. व्यक्ति को वाहन लेते समय उन अंकों का चयन करना चाहिए, जिनके मूलांक की उसके मूलांक से मित्रता हो। किस मूलांक और भाग्यांक के जातक के लिए किस मूलांक और भाग्यांक तथा किस रंग का वाहन उपयुक्त होगा, इसका विवरण नीचे दिया जा रहा है। मूलांक 1: जिन लोगों का जन्म 1,10,19 या 28 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक 1 होगा। मूलांक 1: वाले व्यक्ति को 1, 3, 5 और 6 मूलांक वाले वाहन रखने चाहिए । 1 मूलांक या भाग्यांक वाले किसी व्यक्ति को 8 मूलांक वाला वाहन नहीं रखना चाहिए। इन्हें पीले, सुनहरे अथवा क्रीम रंग का वाहन क्रय करना चाहिए भूरे, काले रंग का वाहन नहीं। मूलांक 2: जिन लोगों का जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक 2 होगा। 2 मूलांक वाले किसी व्यक्ति को 1,3 और 6 मूलांक वाला वाहन रखना चाहिए। इसके लिए मूलांक8 या 9 वाला वाहन अशुभ होगा। ऐसे लोग सफेद अथवा हल्के हरे रंग का वाहन क्रय करें । काले रंग का वाहन नहीं । मूलांक 3: जिनका जन्म 3,12,21 या 30 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 3 होगा। ऐसे लोग 1,3,5 या 9 मूलांक वाला वाहन रखें, 6 या 8 वाला वाहन अशुभ सिद्ध हो सकता है। 3 मूलांक वालों को पीले, बैंगनी, नीले या गुलाबी रंग का वाहन खरीदना चाहिए, सफेद या काले रंग का वाहन नहीं। मूलांक 4: जिन व्यक्ति का जन्म 4,13,22 या 31 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 4 होगा। इन्हें 1, 3 5 या 6 मूलांक वाला वाहन रखना चाहिए। ऐसे लोगों के लिए मूलांक 9, 2 और 8 वाला वाहन अशुभ होगा। नीले या भूरे रंग का वाहन क्रय करना ऐसे लोगों के लिए शुभ होगा, गुलाबी या काले रंग का नहीं। मूलांक 5: 5, 14 या 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होगा, ऐसे लोगों को 1,3,4,5,6,7, मूलांक वाले वाहन रखने चाहिए, 2, 8 मूलांक वाले वाहन अशुभ साबित होंगे। ऐसे लोग हल्के हरे, सफेद या भूरे रंग का वाहन रखें, काले रंग का नहीं। मूलांक 6: जिन व्यक्ति का जन्म 6, 15 एवं 24 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक 6 होगा। इन्हें 1,5,6 या 7 मूलांक वाला वाहन रखना चाहिए। 3 मूलांक वाला वाहन इनके लिए अशुभ होगा। इन्हें हल्के नीले, हल्के हरे, सफेद, गुलाबी रंग का वाहन क्रय करना चाहिए, पीले रंग का वाहन अनिष्टकर हो सकता है। मूलांक 7: तारीख 7,16 या 25 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। मूलांक या भाग्यांक 7 वाले व्यक्ति को मूलांक 1,3 ,5 या 6 वाला वाहन रखना चाहिए। 8 या 9 मूलांक वाला वाहन इनके लिए अशुभ होगा। वाहन नीले या सफेद रंग का हो तो शुभ रहेगा। मूलांक 8: जिन लोगों का जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक 8 होगा। इस मूलांक वालों को 5,6 मूलांक वाला वाहन खरीदना चाहिए और 1,2,4,8 और 9 मूलांक वाले वाहन से परहेज करना चाहिए।, हल्के हरे, सफेद, नीले, भूरे एवं बैंगनी रंगों के वाहन रखना इनके लिए उपयुक्त होगा। मूलांक 9: तारीख 9, 18 यां 27 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 9 होगा। ऐसे लोगों के लिए 1,3,5 या 6 मूलांक वाला वाहन शुभ और 2,4 या 8 मूलांक वाला अशुभ होगा। वाहन का रंग लाल या गुलाबी रखें तो शुभ हो। किसी व्यक्ति का मूलांक और भाग्यांक अलग-अलग हों तो ऐसी स्थिति में जीवन की घटनाओं का विश्लेषण करते हुए यह देखना चाहिए कि कौन सा मूलांक अधिक शुभप्रद रहा है। फिर उसी के अनुरूप वाहन के नंबर का चयन करना चाहिए । मूलांक के अनुसार वाहन खरीदने का शुभ दिन: मूलांक दिन 1 रविवार मूलांक 2 सोमवार मूलांक 3 गुरुवार मूलांक 4 शनिवार मूलांक 5 बुधवार मूलांक 6 शुक्रवार मूलांक 7 रविवार मूलांक 8 शनिवार मूलांक 9 मंगलवार 

 
 
 

Comments


Address

jyotish anusandhan kendra reg.

Contact

Follow

  • Facebook

9813739222

©2017 BY MAA DUKH HARNI. PROUDLY CREATED WITH WIX.COM

bottom of page