लक्ष्मीजी की होगी अपार कृपा, धन की होगी बारिश वास्तुशास्त्र के इस उपाय को करने से।
- Dec 11, 2017
- 2 min read
घोड़े की तस्वीर या इसे गैजेट के रूप में घर में लगाना वास्तुशास्त्र में शुभ माना गया है। यदि आप चाहते हैं कि आपको सफलता और लोकप्रियता प्राप्त हो तो आप घोड़े को गैजेट या प्रतिमा के रूप में घर में लगाएं। इसे घर में रखते समय दिशा का विशेष ध्यान रखें….. घोड़े को घर में लगाते समय रखें इन बातों का ध्यान :- घोड़े को हमेशा लोकप्रियता के क्षेत्र में रखना चाहिए। वास्तुशास्त्र के अनुसार इसे बागुआ यानी दक्षिण दिशा में रखा जा सकता है। साथ ही इसे करियर की दिशा यानी उत्तर में भी रखा जा सकता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर में घोड़े की तस्वीर रखना अच्छा माना जाता है, वहीं ऑफिस में इसे प्रतिमा के रूप में रखा जाना लाभदायक होता है। घोड़ा आग का प्रतिनिधित्व करता है, इसलिए इसे कभी लगाम के साथ नहीं रखना चाहिए। वास्तुशास्त्र के अनुसार इसे ऐसे रूप में भी नहीं रखा जाना चाहिए जिसमें इसकी रफ्तार रुकी हुई नजर आती हो। यदि आप निश्चित दिशा में घोड़े को नहीं रख पा रहे हैं तो घोड़े का मुंह खिड़की या दरवाजे की ओर करके रखें। वास्तुशास्त्र के अनुसार अगर आप घोड़े को बेडरूम में रखते हैं तो यह जोड़े में होना चाहिए। इससे पति-पत्नि के बीच प्रेम बढ़ता है। 1. घर में लगाएं समुद्र किनारे दौड़ते हुए 7 घोड़ों की तस्वीर। घोड़े की तस्वीर लगाने के लिए पूर्व दिशा को शुभ माना गया है। 2. घोड़ों की तस्वीर न लगाना चाहें तो आप तैरती हुए मछलियों के चित्र भी लगा सकते हैं। 3. घोड़ों की तस्वीर अक्सर व्यापारिक संस्थान और कार्यालयों पर लगाई जाती है इसलिए जब भी घर में घोड़ों की तस्वीर लगाएं तो किसी वस्तुशास्त्री से पूछकर ही लगाएं। वह आपको सही तस्वीर और सही जगह के बारे में सही ज्ञान देगा। ऐसा आपके घर को देखकर ही किया जा सकता है।






Comments