top of page

घट-स्थापना का शुभ मुहूर्त एवं विशेष सामग्री के साथ मनोवांछित फल।

  • Sep 9, 2017
  • 2 min read

नवरात्र हिन्दुओं का एक पावन पर्व है। नवरात्र की पूजा नौ दिनों तक चलती हैं। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। नवरात्र के आरंभ में प्रतिपदा तिथि को कलश या घट की स्थापना की जाती है। कलश को भगवान गणेश का रूप माना जाता है। हिन्दू धर्म में हर पूजा से पहले गणेश जी की पूजा का विधान है इसलिए नवरात्र की शुभ पूजा से पहले कलश के रूप में गणेश को स्थापित किया जाता है। कलश स्थापना के लिए महत्त्वपूर्ण वस्तुएं (Important Things for Kalash Sthapna) · मिट्टी का पात्र और जौ · शुद्ध साफ की हुई मिट्टी · शुद्ध जल से भरा हुआ सोना, चांदी, 

   तांबा, पीतल या मिट्टी का कलश · मोली (लाल सूत्र) · साबुत सुपारी · कलश में रखने के लिए सिक्के · अशोक या आम के 5 पत्ते · कलश को ढकने के लिए मिट्टी का ढक्कन · साबुत चावल · एक पानी वाला नारियल · लाल कपड़ा या चुनरी · फूल से बनी हुई माला नवरात्र कलश स्थापना की विधि (Kalash Sthapana Vidhi in Hindi) 

भविष्य पुराण के अनुसार कलश स्थापना के लिए सबसे पहले पूजा स्थल को शुद्ध कर लेना चाहिए। एक लकड़ी का फट्टा रखकर उसपर लाल रंग का कपड़ा बिछाना चाहिए। इस कपड़े पर थोड़ा- थोड़ा चावल रखना चाहिए। चावल रखते हुए सबसे पहले गणेश जी का स्मरण करना चाहिए। एक मिट्टी के पात्र (छोटा समतल गमला) में जौ बोना चाहिए। इस पात्र पर जल से भरा हुआ कलश स्थापित करना चाहिए। कलश पर रोली से स्वस्तिक या ऊं बनाना चाहिए। कलश के मुख पर रक्षा सूत्र बांधना चाहिए। कलश में सुपारी, सिक्का डालकर आम या अशोक के पत्ते रखने चाहिए। कलश के मुख को ढक्कन से ढंक देना चाहिए। ढक्कन पर चावल भर देना चाहिए। एक नारियल ले उस पर चुनरी लपेटकर रक्षा सूत्र से बांध देना चाहिए। इस नारियल को कलश के ढक्कन पर रखते हुए सभी देवताओं का आवाहन करना चाहिए। अंत में दीप जलाकर कलश की पूजा करनी चाहिए। कलश पर फूल और मिठाइयां चढ़ाना चाहिए। 

घट-स्थापना के लिए ये है शुभ मुहूर्त 21 सितंबर से शुरू होने वाले नवरात्रि पर चौकी लगाने का शुभ मुहूर्त देखकर लगाया जाता है. इस वर्ष माता की चौकी लगाने का समय 21 सितंबर को सुबह 06 बजकर 03 मिनट से लेकर 08 बजकर 22 मिनट तक का है. नवरात्र में अखंड ज्योत का महत्व अखंड ज्योत को जलाने से घर में हमेशा मां दुर्गा की कृपा बनी रहता है. जरूरी नहीं कि हर घर में अखंड ज्योत जलें. दरअसल अखंड ज्योत के कुछ नियम होते हैं जिन्हें नवरात्र में पालन करना होता है. हिन्दू परंम्परा है कि जिन घरों में अखंड ज्योत जलाते है उन्हें जमीन पर सोना होता है.

 
 
 

Comments


Address

jyotish anusandhan kendra reg.

Contact

Follow

  • Facebook

9813739222

©2017 BY MAA DUKH HARNI. PROUDLY CREATED WITH WIX.COM

bottom of page